Category Archives:  Entertainment

सुशांत के साथी कलाकार ने की आत्महत्या, फेसबुक पर छोड़ा सुसाइड नोट

Feb 15 2021

Posted By:  Sunny

फिल्म जगत से चौकाने वाली खबर आयी है | सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म MS धोनी में उनके दोस्त का किरदार निभाने वाले कलाकार संदीप नाहर ने आत्महत्या कर ली है | अचानक आयी इस खबर से हर कोई हैरान है | बता दे संदीप नाहर ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म केसर में भी काम किया था | इसके अलावा वे कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके है |



जानकारी के अनुसार उन्होंने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली | पुलिस मामले की जांच कर रही है |



मृत्यु से पहले संदीप नाहर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था | जिसमे उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे | वीडियो में उन्होंने कहा कि वे मानसिक रूप से ठीक नहीं है, उनकी जिंदगी में परेशानियां चल रही है और इसकी वजह उनकी पत्नी कंचन शर्मा है |


उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी हमेशा लड़ाई झगड़ा करती है | साथ ही आत्महत्या करने और उन्हें फंसाने की धमकी देती है | उन्होंने आगे कहा कि "मैं परेशान हो चुका है | मेरे परिवार को गाली देती है। मां को गाली देती है | मैं उसके सामने घर वालों का फोन नहीं उठा पाता हूं | मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है | शक करती है | शक का इलाज नहीं है | हर समय लड़ती है | पिछले दिनों घर से भाग गई थी | मैं फिर ढूंढने लगा | इसकी मां इसका साथ देती है और केस करने की धमकी भी देती है |


उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने माता पिता को शुक्रिया कहना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे वो सब कुछ दिया जो मैं चाहता था | मेरा एक्टर बनने का सपना पूरा किया | आज मैं जो हूं सब उनके कारण से हूं | मुझे पता है कि आप सब कह रहे होंगे तो उनके लिए क्यों नहीं जीता | मैं जीता अगर सिंगल होता। मुझे पता है कि जीने के लिए बहादुरी चाहिए, लेकिन अभी तो मैं बस अपने माता-पिता से माफी मांगता हूं | उस हर पल के लिए जब मैंने उनका दिल दुखाया | मैं यहां उनको प्राउड फील करवाने के लिए आया था और कुछ बनकर उनके लिए कुछ करना चाहता था | लेकिन मेरी एक गलत शादी ने दुनिया बदल दी मेरी | अब जीने की इच्छा नहीं रही है |


जानकारी के लिए बता दे संदीप नाहर ने 2019 में ही शादी की थी | बताया जा रहा है कि उन्होंने परिवार की सहमति के बिना शादी की थी, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था |

अपने वीडियो में उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पत्नी को मौत का जिम्मेदार ना ठहराया जाए, उन्होंने कहा कि बस कंचन का इलाज करा दिया जाये, ताकि उनके बाद वो जिस किसी की जिंदगी में जाए, उसे खुशियां दे |

रिपोर्ट के अनुसार जब संदीप ने आत्महत्या की थी, तब उनकी पत्नी घर में ही थी | उनकी पत्नी को जैसे ही इसका पता चला, तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर